Lucknow News: मनकामेश्वर मंदिर में विशेष धर्म वापसी कार्यक्रम, दो मुस्लिम युवकों ने अपनाया सनातन धर्म

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्रसिद्ध मनकामेश्वर मंदिर में शनिवार दोपहर 3 बजे एक विशेष धर्म वापसी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समाज में नफरत और कट्टरता से पीड़ित दो मुस्लिम युवकों ने सनातन धर्म अपनाया। घर वापसी का यह कार्यक्रम जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी (पूर्व में वसीम रिजवी) की उपस्थिति में मंदिर की महंत देव्या गिरी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कट्टरपंथ से मुक्ति का संकल्प

जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने बताया कि उन्होंने महाकुंभ में घोषणा की थी कि यदि कोई मुस्लिम कट्टरपंथ से मुक्त होकर सनातन धर्म अपनाना चाहता है, तो वह संपर्क कर सकता है। इसी क्रम में दो लोगों ने संपर्क किया और उनकी घर वापसी विधिपूर्वक कराई गई।

सरफराज बने राजन, गुलनाज बने विराट शर्मा

बिजनौर के सरफराज ने सनातन धर्म अपनाकर 'राजन मिश्रा' नाम ग्रहण किया। शाहजहांपुर के गुलनाज ने 'विराट शर्मा' के नाम से अपनी नई पहचान बनाई। घर वापसी के अवसर पर दोनों को 11-11 हजार रुपये का चेक दिया गया। साथ ही, हर महीने उनके खाते में 3,000 रुपये भेजने की घोषणा भी की गई।

‘सनातन में स्वागत’ कार्यक्रम के तहत आयोजन

यह आयोजन "सनातन में स्वागत" (निजी सहायता योजना) के तहत संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्या गिरी, जितेंद्र नारायण त्यागी, राष्ट्रीयधर्म दल के अध्यक्ष करन सिंह और अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय संयोजक संतोष कुमार वशिष्ठ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विधि-विधान से पूजन, मंत्रोच्चारण और अनुष्ठान के साथ इनकी धर्म वापसी संपन्न कराई गई।

खबरें और भी हैं

Latest News

गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा
मुंबई, सितंबर 2026: महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, दयालुता, धैर्य और सादगी जैसे विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते...
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा खुलासा: टाइगर को पता चला पुष्पा ही है उसकी माँ, रिश्ते में आएगा नया मोड़
वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का डेथ क्लेम, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का दावा
एसूस ने दिल्ली के द्वारका में खोला नया एक्सक्लूसिव स्टोर, रिटेल नेटवर्क विस्तार पर जोर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.