Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, पांच लोगों पर आरोप

लखनऊ। काकोरी के बेहटा चौराहे के पास बुधवार देर रात प्रॉपर्टी डीलर और खनन कारोबारी अंकित राजपूत (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। परिजनों ने संपत्ति विवाद में पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शादी समारोह से लौटते समय हुई वारदात

अंकित की मां विजय लक्ष्मी के अनुसार, अंकित बुधवार रात गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने बाइक से गया था। वहां उसका साथी सूरज भी मौजूद था। ग्रामीणों के अनुसार, शादी में अंकित और सूरज का कुछ लोगों से विवाद हो गया था।

यह भी पढ़े - PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, यूपी के 2.24 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे ₹4,482 करोड़

इसके बाद रात करीब 11:40 बजे, अंकित वहां से निकला और बेहटा चौराहे पर अबरार की अंडे और सिगरेट की दुकान पर रुका। तभी बाइक सवार हमलावर वहां पहुंचे और अंकित को दो गोलियां मारी। एक गोली दाहिनी कनपटी पर और दूसरी पीठ पर लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तुरंत अंकित को ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इकलौते बेटे की हत्या से परिवार में कोहराम

मां विजय लक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा परिवार में इकलौता था। उन्होंने संपत्ति विवाद को लेकर पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों के अनुसार, अंकित पहले खनन का कारोबार करता था। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी पश्चिम) विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई लिखित तहरीर नहीं दी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।

अंकित के परिवार में उसकी दो शादीशुदा बहनें हैं, जबकि पिता का निधन पहले ही हो चुका है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना
बलिया। जिले में हत्या के एक मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को 14 वर्ष के सश्रम कारावास और कुल...
प्रेमनाथ जी की 100वीं जयंती पर ज़ी क्लासिक पेश करेगा ‘अमर प्रेमनाथ’, याद की जाएगी दिग्गज अभिनेता की फिल्मी विरासत
धनतेरस पर ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर बोलीं, “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”
बचपन की दिवाली की यादों में खोए सोनी सब के कलाकार, भाई-बहनों के साथ जश्न से लेकर घर की सजावट तक साझा किए खास पल
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में दोहरी भूमिका निभाने पर मुस्कान बामने बोलीं, “शॉन और शनाया के बीच स्विच करना कई बार चुनौतीपूर्ण था”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.