सोनी सब के ‘गणेश कार्तिकेय’ में आमिर दलवी निभाएंगे तारकासुर का दमदार किरदार

मुंबई, फरवरी 2026। सोनी सब के धारावाहिक ‘गाथा शिव परिवार की – गणेश कार्तिकेय’ की कहानी अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंचने जा रही है। शो में तारकासुर के रूप में एक नए और शक्तिशाली किरदार की एंट्री होने वाली है, जिसे अभिनेता आमिर दलवी निभा रहे हैं। तारकासुर का आगमन कहानी में बड़े बदलाव की शुरुआत करेगा और अच्छाई व बुराई के बीच एक गहन आध्यात्मिक संघर्ष को सामने लाएगा।

पौराणिक कथाओं के अनुसार, तारकासुर ने कठोर तपस्या कर भगवान ब्रह्मा से ऐसा वरदान प्राप्त किया था, जिससे वह लगभग अजेय हो गया। उसे यह वरदान मिला था कि उसकी मृत्यु केवल भगवान शिव के पुत्र के हाथों ही संभव होगी। इस वरदान के बल पर तारकासुर ने तीनों लोकों पर अधिकार जमाने की कोशिश की और धीरे-धीरे उसका आत्मविश्वास तानाशाही और अहंकार में बदल गया।

यह भी पढ़े - सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में पिता का प्रायश्चित जगाएगा उम्मीद, क्या अन्विता अपने विवाह को देगी दूसरा मौका?

शो के निर्माताओं के अनुसार, तारकासुर ऐसा प्रतिद्वंद्वी है जिसे केवल शारीरिक शक्ति या युद्ध कौशल से नहीं, बल्कि दिव्य ज्ञान और चेतना के माध्यम से ही पराजित किया जा सकता है। उसके प्रवेश से कहानी एक नए, गहरे और भावनात्मक अध्याय में प्रवेश करेगी।

अपने किरदार को लेकर आमिर दलवी ने कहा कि तारकासुर का किरदार निभाना उनके लिए भावनात्मक और शारीरिक दोनों स्तरों पर चुनौतीपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि तारकासुर सिर्फ एक राक्षस नहीं, बल्कि महत्वाकांक्षा, विद्रोह और अहंकार का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि किरदार की सबसे बड़ी विशेषता उसकी अजेयता पर अटूट आस्था है, जो धीरे-धीरे विनाशकारी अहंकार में बदल जाती है।

आमिर दलवी ने यह भी कहा कि जब उन्होंने पहली बार पूरी वेशभूषा और कवच के साथ सेट पर कदम रखा, तो उन्हें किरदार की ऊर्जा को भीतर तक महसूस करने का अनुभव हुआ।

तारकासुर के आगमन के साथ ‘गाथा शिव परिवार की – गणेश कार्तिकेय’ एक ऐसे अध्याय की ओर बढ़ रहा है, जहां धर्म, विश्वास और दिव्यता के माध्यम से अधर्म के अंत की कथा प्रस्तुत की जाएगी।

यह धारावाहिक ‘गणेश कार्तिकेय’ सोमवार से शनिवार रात 8 बजे सोनी सब चैनल पर प्रसारित होता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

ओम बिरला ने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात, पीएम मोदी का पत्र सौंपा ओम बिरला ने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात, पीएम मोदी का पत्र सौंपा
ढाका। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बांग्लादेश के नवनियुक्त प्रधानमंत्री तारिक रहमान से शिष्टाचार भेंट की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
आईआईटी कानपुर के 1990 बैच के पूर्व छात्रों ने 13.2 करोड़ रुपये का सहयोग दिया
बाराबंकी में नहाने का वीडियो बनाकर विवाहिता से ब्लैकमेलिंग का आरोप, दुकान संचालक के खिलाफ रिपोर्ट
देवरिया में चलती ट्रेन में युवती से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, टीटीई के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा के 46,944 पद रिक्त, फिलहाल नई भर्ती की कोई योजना नहीं
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.