Lucknow News:अपने दो मासूम बच्चों के साथ फंदे पर झूली मां

लखनऊ। गौतमपल्ली के मार्टिनपुरवा स्थित बड़ी मस्जिद के पास किराए के कमरे में एक मां अपने दो मासूम बच्चों को घर में ही फंदे से लटकाने के बाद उसी कमरे में फांसी का फंदा बना अपनी भी जान दे दी। देर रात होटलकर्मी पति काम से घर लौटा तो नजारा देख दंग रह गया।

लखनऊ। गौतमपल्ली के मार्टिनपुरवा स्थित बड़ी मस्जिद के पास किराए के कमरे में एक मां अपने दो मासूम बच्चों को घर में ही फंदे से लटकाने के बाद उसी कमरे में फांसी का फंदा बना अपनी भी जान दे दी। देर रात होटलकर्मी पति काम से घर लौटा तो नजारा देख दंग रह गया। सूचना पर आलाधिकारियों के साथ पहुंची पुलिस ने महिला तथा उसके दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला ने यह कदम क्यों उठाया ? इस पर पुलिस जांच कर रही है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार राज्य के मुजफ्फरनगर निवासी रवि कुमार करीब एक साल से गौतमपल्ली के मार्टिनपुरवा स्थित बड़ी मस्जिद के पास रमेश की मकान में पत्नी सौम्या देवी (26), बेटे विराट (3) और बेटी अंशु (डेढ़ साल) के साथ किराए पर रहता है। रवि एक होटल में काम कम करता है। रवि रोज की तरह गुरुवार की रात करीब 12.30 बजे वह ड्यूटी से वापस घर लौटा। घर पहुंने पर उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया, पर पत्नी सौम्या ने कोई जवाब नहीं दिया।

यह भी पढ़े - यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

पत्नी को कॉल भी की, पर जवाब नहीं मिला। इस पर मकान में रहने वाले अन्य किराएदार भी जमा हो गए। सब ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया पर नाकाम रहे। रवि ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर इंस्पेक्टर गौतमपल्ली रिकेश कुमार सिंह टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस ने बेलचे की मदद से रवि कुमार के कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हुए। सौम्या, उसके बेटे और बेटी के शव छत की टीनशेड में लगे एंगल में साड़ी तथा दुपट्टे के सहारे अलग-अलग फंदों से लटक रहे थे। कमरे के अंदर का मंजर जिसने ने भी देखा वह सन्न रह गया। पुलिस ने तीनों को फंदे से नीचे उतारकर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने छानबीन के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम भी बुला लिया। एफएसएल की टीम ने भी छानबीन की। पुलिस घटना के सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि
बलिया: बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री, भूमि और मुआवजा वितरण में अनियमितता की शिकायत पर बांसडीह एसडीएम पुष्कर मिश्रा ने...
Ballia News : आरक्षी परितोष मिश्रा को नम आंखों से अंतिम विदाई, एसपी ओमवीर सिंह ने दिया कंधा
बाल सुरक्षा के लिए MLT ने लॉन्च किया ‘खुली बात’, AI चैटबॉट से माता-पिता और केयरगिवर्स को मिलेगी मदद
पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, तीन टीमें गठित
यूपी में 118 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.