- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- यूपी में 118 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
यूपी में 118 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
ल.खनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 118 खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) को नई तैनाती दी है। शासन ने स्थानांतरित अधिकारियों को बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
आदेश का पालन नहीं किया तो होगी कार्रवाई
शासन ने स्पष्ट किया है कि स्थानांतरण आदेश का अनुपालन नहीं करने वाले संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी संबंधित कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे स्थानांतरित अधिकारियों को उनकी नई तैनाती वाले पद पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए तत्काल कार्यमुक्त करें।
आदेश में कहा गया है कि स्थानांतरित खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्धारित समय के भीतर कार्यमुक्त नहीं करना अनुशासनहीनता माना जाएगा। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जो स्थानांतरित BEO को तत्काल कार्यमुक्त करने में लापरवाही बरतेंगे।
शासन ने संबंधित अधिकारियों और कार्यालयाध्यक्षों को स्थानांतरण आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
