डिजिटल गोल्ड की बचत को ज्वेलरी में बदलना हुआ आसान, सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स और गुल्लक की साझेदारी

लखनऊ, सितंबर 2026: 87 साल से अधिक की विरासत वाले प्रमुख ज्वेलरी रिटेल ब्रांड सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ने डिजिटल गोल्ड सेविंग और इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म गुल्लक के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत गुल्लक यूजर्स अपनी जमा की गई डिजिटल गोल्ड बचत का इस्तेमाल सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स के देशभर में मौजूद 189 से अधिक शोरूम से ज्वेलरी खरीदने के लिए कर सकेंगे।

इस साझेदारी से डिजिटल गोल्ड में नियमित रूप से बचत करने वाले ग्राहकों को अपनी बचत को ज्वेलरी में बदलने का एक और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा।

यह भी पढ़े - सागर में जहरीली शराब से मौतों पर अपना दल (एस) ने सरकार को घेरा

24 कैरेट डिजिटल गोल्ड में बचत की सुविधा

गुल्लक एक डिजिटल गोल्ड सेविंग और इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से ग्राहक 24 कैरेट, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले डिजिटल गोल्ड में बचत और निवेश कर सकते हैं। प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों की जरूरत के अनुसार डेली, वीकली और मंथली एसआईपी, वन-टाइम इन्वेस्टमेंट और ऑटोमेटेड सेविंग्स प्लान जैसे विकल्प उपलब्ध हैं।

सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स के एमडी और सीईओ सुवंकर सेन ने साझेदारी पर कहा कि भारतीय परिवारों में ज्वेलरी का विशेष महत्व है और यह खुशी के मौकों से लेकर जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों तक का हिस्सा रही है।

उन्होंने कहा, “ग्राहकों की पसंद और जरूरतें बदल रही हैं। ऐसे में ज्वेलरी खरीदने के अनुभव को और आसान, सुविधाजनक और डिजिटल बनाने की जरूरत बढ़ रही है। गुल्लक के साथ हमारी साझेदारी उसके डिजिटल गोल्ड सेविंग्स प्लेटफॉर्म को सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स के भरोसेमंद रिटेल नेटवर्क से जोड़ती है। इससे ग्राहकों के लिए डिजिटल गोल्ड में बचत करने से लेकर अपनी पसंद की ज्वेलरी खरीदने तक का सफर और आसान हो जाता है।”

189 से ज्यादा स्टोर्स पर मिलेगी सुविधा

गुल्लक के को-फाउंडर दिलीप जैन ने कहा कि गुल्लक उन ग्राहकों के लिए डिजिटल गोल्ड में बचत को आसान बना रहा है, जो नियमित रूप से गोल्ड में निवेश करते हैं और भविष्य में अपनी बचत से ज्वेलरी खरीदना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “भारत के भरोसेमंद ज्वेलरी ब्रांड्स में शामिल सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स के साथ साझेदारी इस दिशा में एक बड़ा कदम है। अब गुल्लक यूजर्स देशभर में सेंको के 189 से अधिक स्टोर्स पर अपनी डिजिटल गोल्ड की बचत से ज्वेलरी खरीद सकेंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि यह साझेदारी डिजिटल गोल्ड में बचत की सुविधा को सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स की भरोसेमंद पहचान, कारीगरी और देशभर में मौजूद रिटेल नेटवर्क से जोड़ती है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.