Ballia News : आरक्षी परितोष मिश्रा को नम आंखों से अंतिम विदाई, एसपी ओमवीर सिंह ने दिया कंधा

बलिया: बांसडीह कोतवाली में तैनात आरक्षी परितोष मिश्रा की असामयिक मौत से पुलिस परिवार में शोक की लहर है। पोस्टमार्टम के बाद जिला अस्पताल परिसर में दिवंगत आरक्षी को गार्द की शोक सलामी दी गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह समेत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने स्वयं दिवंगत आरक्षी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया और अंतिम विदाई दी। एसपी द्वारा कंधा देकर साथी पुलिसकर्मी को विदाई देने का भावुक दृश्य देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों की आंखें नम हो गईं।

यह भी पढ़े - पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, तीन टीमें गठित

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। अधिकारियों ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा पुलिस परिवार परिजनों के साथ खड़ा है।

क्षेत्राधिकारी बांसडीह, प्रतिसार निरीक्षक बलिया, प्रभारी निरीक्षक बांसडीह, थानाध्यक्ष बांसडीहरोड समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने नम आंखों से आरक्षी परितोष को राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके मूल निवास के लिए रवाना किया गया।

छाता रेलवे क्रॉसिंग के पास पानी भरे गड्ढे में मिला था शव

दरअसल, सोमवार को बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के छाता रेलवे क्रॉसिंग के पास पानी भरे गहरे गड्ढे में एक सिपाही का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली थी।

प्रयागराज जिले के होलागढ़ थाना क्षेत्र निवासी परितोष मिश्रा बांसडीह कोतवाली में तैनात थे। वह 2025 बैच के आरक्षी थे।

साथी सिपाही को स्टेशन छोड़ने के बाद हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, रविवार शाम परितोष मिश्रा अपने साथी सिपाही शिवगोपाल पाल को बाइक से बलिया रेलवे स्टेशन छोड़ने आए थे। इसके बाद वापसी में उन्होंने बांसडीहरोड थाने में तैनात अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ भोजन किया।

भोजन के बाद परितोष ने साथियों से मोबाइल ड्यूटी की बात कही और बाइक से वहां से निकल गए। हालांकि, वह मोबाइल ड्यूटी पर नहीं पहुंचे।

रात में साथी पुलिसकर्मियों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। रातभर खोजबीन के बाद सुबह पुलिसकर्मियों को छाता रेलवे क्रॉसिंग के पास पानी भरे गड्ढे में परितोष का शव और उनकी बाइक मिली।

तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होने की आशंका

प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि बाइक से जाते समय तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे पानी भरे गड्ढे में चला गया होगा, जिससे परितोष बाइक समेत पानी में डूब गए। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए पुलिस की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि
बलिया: बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री, भूमि और मुआवजा वितरण में अनियमितता की शिकायत पर बांसडीह एसडीएम पुष्कर मिश्रा ने...
Ballia News : आरक्षी परितोष मिश्रा को नम आंखों से अंतिम विदाई, एसपी ओमवीर सिंह ने दिया कंधा
बाल सुरक्षा के लिए MLT ने लॉन्च किया ‘खुली बात’, AI चैटबॉट से माता-पिता और केयरगिवर्स को मिलेगी मदद
पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, तीन टीमें गठित
यूपी में 118 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.