Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि

बलिया: बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री, भूमि और मुआवजा वितरण में अनियमितता की शिकायत पर बांसडीह एसडीएम पुष्कर मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई की है। तहसील क्षेत्र के महाराजपुर गांव में तैनात लेखपाल विपिन सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

बांसडीह तहसील क्षेत्र के कई गांव इस समय बाढ़ और कटान से प्रभावित हैं। प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए शासन-प्रशासन की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच महाराजपुर गांव के लेखपाल विपिन सिंह के खिलाफ बाढ़ राहत सामग्री के वितरण में अनियमितता किए जाने की शिकायत एसडीएम को मिली थी।

यह भी पढ़े - बलिया में पट्टीदारों के विवाद में चाकूबाजी, दो सगे भाई गंभीर घायल; एक की मौत

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने मामले की जांच कराई। जांच में शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि होने के बाद एसडीएम पुष्कर मिश्रा ने लेखपाल विपिन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद राहत वितरण व्यवस्था में लगे कर्मचारियों के बीच भी हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री और अन्य सरकारी सहायता पारदर्शी तरीके से पहुंचाना प्राथमिकता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि
बलिया: बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री, भूमि और मुआवजा वितरण में अनियमितता की शिकायत पर बांसडीह एसडीएम पुष्कर मिश्रा ने...
Ballia News : आरक्षी परितोष मिश्रा को नम आंखों से अंतिम विदाई, एसपी ओमवीर सिंह ने दिया कंधा
बाल सुरक्षा के लिए MLT ने लॉन्च किया ‘खुली बात’, AI चैटबॉट से माता-पिता और केयरगिवर्स को मिलेगी मदद
पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, तीन टीमें गठित
यूपी में 118 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.