Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ

बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलीनगंज निवासी राजेश गुप्ता (45) ने सोमवार को जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंगा में तलाश शुरू कराने के साथ ही एनडीआरएफ टीम को भी सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब तीन बजे दुबहड़ पुलिस को सूचना मिली कि राजेश गुप्ता ने कथित तौर पर पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु के चौथे नंबर के पोल से गंगा में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि छलांग लगाने से पहले उन्होंने अपने भांजे को इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद भांजे और परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़े - बांसडीह में दरवाजे पर कीचड़ को लेकर विवाद, महिला और सास की पिटाई; चार के खिलाफ केस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गंगा में राजेश की तलाश शुरू कराई। उनकी तलाश के लिए एनडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई है।

उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद राजेश के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर मौजूद तहसीलदार पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए तलाश अभियान पर नजर बनाए हुए हैं।

पुलिस और बचाव टीम देर शाम तक गंगा में राजेश गुप्ता की तलाश करती रही, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका था। पुलिस मामले की जांच के साथ ही तलाश अभियान जारी रखे हुए है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ
बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलीनगंज निवासी राजेश गुप्ता (45) ने सोमवार को जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा नदी में...
बलिया में सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत, पानी भरे गड्ढे में मिला शव; बाइक भी बरामद
बलिया में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े चार युवकों पर गिरी बिजली; दो की मौत, दो झुलसे
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
Ballia News: भेड़ी पुल पर नहाते समय नदी में डूबा युवक, अगले दिन मिला शव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.