- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 14 आईएएस और 34 पीसीएस अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। शासन की ओर से स्थानांतरित अधिकारियों की सूची भी जारी कर दी गई है।
इन 14 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला
इन अधिकारियों को शासन की ओर से अलग-अलग विभागों और पदों पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
34 PCS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सरकार की तबादला सूची में जंग बहादुर यादव, विश्वभूषण मिश्रा, संजय कुमार पांडेय, अमित कुमार-2, मंगलेश दुबे, विनीत उपाध्याय, राम शंकर, दिग्विजय प्रताप सिंह, संगम लाल, योगेंद्र सिंह, बरखा सिंह, पंकज प्रकाश राठौड़, दीपक कुमार पाल, रेणु, अजय आनंद वर्मा, रेणु मिश्रा, प्रदीप कुमार सिंह, दिव्या सिकरवार, प्रद्युम्न कुमार, वंदना त्रिवेदी, अरुण कुमार, मानवेंद्र सिंह, राजीव कुमार राय, अजय नारायण सिंह, प्रशांत कुमार, प्रियंका सिंह, अभय कुमार पांडेय, सुखलाल प्रसाद वर्मा, शत्रुघ्न पाठक, देवेंद्र प्रताप सिंह-2, विजेता, शुभी गुप्ता, अशोक कुमार और शुभेन्दु शेखर सिंह शामिल हैं।
11 सितंबर को भी हुआ था बड़ा फेरबदल
गौरतलब है कि इससे पहले 11 सितंबर 2026 को भी प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया था। उस दौरान पांच आईएएस और छह पीसीएस अधिकारियों का तबादला हुआ था। इसके साथ ही दो जिलों के जिलाधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई थीं।
उस तबादले में जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय को बहराइच का जिलाधिकारी बनाया गया था। वहीं, विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग और यूपीडेस्को के प्रबंध निदेशक समीर को जालौन का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया था।
LDA और भातखण्डे विश्वविद्यालय में भी बदली जिम्मेदारी
11 सितंबर के फेरबदल में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलसचिव और संस्कृति निदेशालय के अपर निदेशक सुशील प्रताप सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) का सचिव बनाया गया था।
वहीं, लखनऊ विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव अतुल कुमार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का कुलसचिव और संस्कृति निदेशालय का अपर निदेशक नियुक्त किया गया था।
अगस्त में भी हुए थे बड़े तबादले
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए लगातार अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया जा रहा है। इससे पहले 4 अगस्त 2026 को भी प्रदेश में 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था।
ताजा तबादलों के बाद अब अधिकारियों की नई तैनाती के साथ संबंधित विभागों और जिलों में प्रशासनिक गतिविधियों में बदलाव देखने को मिलेगा।
