- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, तीन टीमें गठित
पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, तीन टीमें गठित
बलिया: उभांव थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव से सटे कैथी शंकरपुर मठिया मोड़ पर सोमवार रात बाइक सवार एक युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।
हमले में उमेश के सिर में गंभीर चोट आई। आनन-फानन में उन्हें सीएचसी सीयर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
उच्चाधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।
मृतक के भतीजे चंदन की तहरीर पर उभांव पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।
पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।
