Lucknow News: बरगदी राजघराने में शोक की लहर, पूर्व विधायक बृज कुंवरि का निधन

लखनऊ। बरगदी राजघराने में लगातार शोक की लहर दौड़ रही है। पिछले महीने लल्ला भैया के निधन के बाद अब उनकी बहन, पूर्व विधायक बृज कुंवरि का भी लखनऊ में इलाज के दौरान शुक्रवार की रात असामयिक निधन हो गया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

23 जनवरी को पूर्व विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया का निधन हुआ था। परिवार अभी इस सदमे से उबरा भी नहीं था कि अब उनकी बहन बृज कुंवरि सिंह के निधन की खबर ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया।

यह भी पढ़े - UP Ration Dealer : यूपी के 78 हजार से अधिक राशन कोटेदारों को बड़ा तोहफा, लाभांश ₹90 से बढ़कर ₹125 प्रति कुंतल

बीमारी के कारण चल रहा था इलाज

बृज कुंवरि 2012 में करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर विधायक चुनी गई थीं। वह गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं और लखनऊ के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

क्षेत्र में शोक, भारी भीड़ उमड़ी

उनके निधन की खबर फैलते ही बरगदी कोट स्थित आवास पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वालों की भारी भीड़ जुटने लगी। पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है, लोग परिवार के प्रति संवेदना प्रकट कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे” सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे”
मुंबई, अगस्त 2026: सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में अभिनेत्री नेहा सोलंकी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बदला, रहस्य...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया
राजस्थान में इंश्योरेंस को लेकर बढ़ी जागरूकता, टर्म प्लान बिजनेस में 96.7% की ग्रोथ
ढाका का बदलता मौसम, पूर्वोत्तर भारत की नई चुनौती
तुलसी से स्मृति तक: एक किरदार जिसने दी नई पहचान, और एक सफर जिसने गढ़ी अलग पहचान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.