Lucknow News: आलमबाग मेट्रो स्टेशन के पास ढाई साल की मासूम से दरिंदगी, CCTV में आरोपी की करतूत कैद

लखनऊ: आलमबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे रात में सो रहे एक गरीब परिवार की ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की शर्मनाक घटना सामने आई है। घटना के बाद मासूम को परिवार वाले लोकबंधु अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने रेप की पुष्टि की और वन स्टॉप सेंटर को सूचना दी।

पीड़ित परिवार मूल रूप से उन्नाव का रहने वाला है और लखनऊ के आलमबाग बस स्टैंड के आसपास कबाड़ बीनकर गुजर-बसर करता है। परिवार रोजाना मेट्रो स्टेशन के नीचे ही रात बिताता है। बुधवार की रात भी ऐसा ही था, जब किसी दरिंदे ने मासूम का मुंह दबाकर उसके साथ दरिंदगी की और मौके से फरार हो गया। सुबह मासूम के प्राइवेट पार्ट से खून देखकर परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए।

यह भी पढ़े - लखनऊ में राजनाथ सिंह ने विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, कहा— हर चुनौती से निपटने में सक्षम है भारत

आलमबाग प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि मेट्रो स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में करीब 2:15 बजे आरोपी की वारदात कैद हुई है। पुलिस ने आरोपित की पहचान के लिए दो टीमें गठित कर दी हैं और उसकी तलाश जारी है। मासूम की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर के पेडियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवार और पुलिस दोनों आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। मासूम के परिजन उसकी सुरक्षा के लिए दुआ कर रहे हैं और पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.