लखनऊ: नौकरी दिलाने का झांसा देकर हड़पे 1.22 लाख, जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

लखनऊ/ठाकुरगंज: बाजारखाला थाना क्षेत्र में एक युवक से जालसाजों ने एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने का झांसा देते हुए उससे 1.22 लाख रुपये ठग लिए है। बाजारखाला प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह ने बताया कि ,बुलाकी अड्डा पुराना टिकैतगंज निवासी दीपक कुमार ने जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके मोबाइल अन्जान नंबर से कॉल आई। जिसके बाद फोनकर्ता ने उसे एयरपोर्ट पर चेकिंग की नौकरी दिलवाने का आश्वासन देते हुए 1.22 रुपये की मांग की।

पीड़ित ने जालसाज पर भरोसा कर बताए गए खाते से रुपये ट्रांसफर कर दिए। बावजूद इसके बाद पीड़ित को नौकरी नहीं मिली। रुपये मांगने पर आरोपित के वाट्सएप नम्बर पर एयर इंडिया की तरफ नियुक्ति पत्र भेज दिया। जब पीड़ित नियुक्ति-पत्र को लेकर एयरपोर्ट पर पहुंचा तब एयर लाइन्स अधिकारियों ने बताया कि वह नियुक्ति पत्र फर्जी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़े - UP Ration Dealer : यूपी के 78 हजार से अधिक राशन कोटेदारों को बड़ा तोहफा, लाभांश ₹90 से बढ़कर ₹125 प्रति कुंतल

खबरें और भी हैं

Latest News

सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे” सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे”
मुंबई, अगस्त 2026: सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में अभिनेत्री नेहा सोलंकी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बदला, रहस्य...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया
राजस्थान में इंश्योरेंस को लेकर बढ़ी जागरूकता, टर्म प्लान बिजनेस में 96.7% की ग्रोथ
ढाका का बदलता मौसम, पूर्वोत्तर भारत की नई चुनौती
तुलसी से स्मृति तक: एक किरदार जिसने दी नई पहचान, और एक सफर जिसने गढ़ी अलग पहचान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.