लखनऊ: बहन से छेड़खानी का विरोध किया तो भाई को जमकर पीटा, केस दर्ज

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र अंतर्गत एक मॉलकर्मी युवती से मनचलों ने सरेराह छेड़खानी की। विरोध करने पर मनचले युवती को धमकाने लगे। जिसके बाद युवती ने ममेरे भाई को फोनकर बुला लिया। तब मनचलों ने युवती के सामने ही उसके भाई की पिटाई कर दी। हालांकि, युवती के भाई ने मनचलों के खिलाफ सम्बन्धित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्रभारी निरीक्षक अंजनी मिश्र के मुताबिक, मूलरूप से उन्नाव जनपद के साहरामऊ निवासी पीड़ित की ममेरी बहन सुशांत गोल्फ सिटी के एक शॉपिंग मॉल में काम करती है। लिखित शिकायत में पीड़ित का आरोप है कि बुधवार सुबह करीब दस बजे बहन घर से मॉल जा रही थी। रास्ते में कुलदीप शुक्ला साथियों के संग बहन से छेड़खानी करने लगा।

यह भी पढ़े - योगी सरकार का बड़ा तोहफा: अंशकालिक अनुदेशकों को बढ़े मानदेय की सौगात, आज चेक वितरित करेंगे सीएम योगी

विरोध करने पर आरोपी बहन से बदसुलूकी करने लगा। जिसके बाद बहन ने कॉल कर उसे बुला लिया। वहां पहुंचने पर आरोपी ने बहन के सामने ही उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में पीड़ित को चोट आई हैं। पीड़ित राजनैतिक पार्टी का कार्यकर्ता है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मनचले के खिलाफ सुसंगत धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

CM शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बेकसूर साबित हुआ बलिया का राज सिंह, बहन बोलीं- “मेरी मां की परवरिश गलत नहीं” CM शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बेकसूर साबित हुआ बलिया का राज सिंह, बहन बोलीं- “मेरी मां की परवरिश गलत नहीं”
बलिया : पश्चिम बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में गलत पहचान के चलते गिरफ्तार किए...
पश्चिम बंगाल के नेता के सहयोगी हत्याकांड में बलिया से आरोपी गिरफ्तार, विदेशी पिस्तौल समेत हथियार बरामद
Barabanki Crime News: बाराबंकी में अलग-अलग घटनाओं से सनसनी, झाड़ियों में महिला का शव मिला, नहर में उतरा वृद्धा का शव
डीएम ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की, कहा- समय पर मिले वेतन और मानदेय
Road Accident : सड़क दुर्घटनाओं पर सख्त हुए सीएम योगी, बोले- हर जीवन अनमोल, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.