लोकसभा चुनाव 2024 : सपा ने घोषित किए 16 प्रत्याशी, मैनपुरी से डिंपल, बदायूं में लड़ेंगे धमेंद्र

लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी पहली सूची जारी कर दी है। मैनपुरी से डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अंबेडकरनगर लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री लालजी वर्मा को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बीते विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बसपा छोड़कर वे सपा में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें कटेहरी विधानसभा सीट से टिकट दिया था। वे चुनाव जीतकर विधायक भी बने। विधायक रहते अब सपा ने उन्हें लोकसभा का प्रत्याशी अधिकृत तौर पर घोषित किया है। बसपा सरकारों में कैबिनेट मंत्री रह चुके लालजी टांडा सीट से भी विधायक रह चुके हैं।

प्रत्याशियों की सूची

यह भी पढ़े - प्रदेश नहीं संभल रहा तो मुख्यमंत्री इस्तीफा दें: अखिलेश यादव

संभल से शफिकुर्ररहमान बर्क
फिरोजबाद से अक्षय यादव
मैनपुरी से डिंपल यादव
एटा से देवेश शाक्य
बंदायू से धर्मेंद्र यादव,
खीरी से उत्कर्ष वर्मा
धौरहरा से आनंद भदौरिया
उन्नाव से अन्नु टंडन
लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा
फर्रुखाबाद से डॉ नवल किशोर शाक्य
अकबरपुर से राजाराम पाल
बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल
फैजाबाद से अवधेश प्रसाद
अंबेडकरनगर से लालजी वर्मा
बस्ती राम प्रसाद चौधरी
गोरखपुर से काजल निषाद को सपा ने प्रत्याशी बनाया है।

List of Samajwadi party

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.