की अरदास, पांच लाख वोटों से जीते राजनाथ

लखनऊ। केंद्रीय रक्षामंत्री व लखनऊ लोस प्रत्याशी राजनाथ सिंह की ऐतिहासिक जीत के लिए रविवार को श्री गुरु सिंह सभा चंदरनगर (चंदरनगर गुरुद्वारा)में सतबीर सिंह राजू (उपाध्यक्ष लखनऊ व्यापार मंडल) की अगुवाई में अखंड पाठ का आयोजन हुआ। इस दौरान अनिल सिंह, महापौर लखनऊ सुषमा खर्कवाल, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, लखनऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, उप्र सिंधी अकादमी के उपाध्यक्ष नानक चंद लखमनी ने आकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।

समाप्ति के उपरांत अरदास हुई जिसमें राजनाथ सिंह के पांच लाख वोट से अधिक से जीत की गुरु से कामना की। उसके बाद चंदरनगर गुरुद्वारा कमिटी ने सभी सम्मानित जनों को सरोप भेंटकर सम्मानित किया।साथ ही साथ अनीता अग्रवाल,राजू गांधी, पीयूष दीवान,अजय त्रिपाठी,सतबीर सिंह राजू,दिलप्रीत सिंह,रजिंदर सिंह बग्गा ,निर्मल सिंह, जसपाल सिंह, राजू अनेजा, हरीश कोहली , लखविन्दर सिंह, गुरजीत छाबड़ा सोनू, गुरप्रीत सिंह बग्गा, परविंदर सिंह आदि सम्मानित हुए।

यह भी पढ़े - गाजीपुर में स्कूटी-बाइक की टक्कर, महिला समेत चार घायल

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.