लखनऊ : टेढ़ी पुलिया पर धंसी सड़क की मरम्मत पूरी, NOC मिलने में ढाई माह लगे; यातायात बाधित रहने से जनता हुई परेशान

लखनऊ: टेढ़ी पुलिया में लगभग ढ़ाई महीने पहले धंसी सड़क बनाने का काम सुएज इंडिया ने शुरू कर दिया। जलकल विभाग को मरम्मत कार्य शुरू करने से पहले ट्रैफिक विभाग और पीडब्ल्यूडी से रोड कटिंग व डायवर्जन से संबंधित स्वीकृति लेने में लगभग ढ़ाई महीने लगे। यातायात बाधित होने से क्षेत्रीय जनता को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सुएज के परियोजना निदेशक राजेश मठपाल ने बताया कि सड़क धंसाव की मरम्मत का कार्य पूरी सुरक्षा मानकों के साथ शुरू कर दिया गया है। 

गड्ढा काफी गहरा है, इसलिए टीम सुरक्षा उपकरणों के साथ कार्य कर रही है। उम्मीद है कि मरम्मत कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा और यातायात सामान्य स्थिति में लौट आएगा। उन्होंने बताया कि जल निगम द्वारा अनुबंधित की गई कार्यदाई संस्था की लापरवाही से सड़क धंस गई थी। दरअसल संस्था ने सीवर लाइन पर चार महीने तक पानी के प्रवाह को अस्थाई रूप से रोका था। इसी दौरान टेढ़ी पुलिया के पास सीवर लाइन में लीकेज हुआ और सड़क धंस गई।

यह भी पढ़े - बलिया पुलिस की मेहनत लाई रंग, होली से पहले पीड़ित को मिली 62.74 लाख रुपये की राहत

खबरें और भी हैं

Latest News

सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया
प्रयागराज, 2 मार्च: सेवलाइफ फाउंडेशन (एसएलएफ) ने टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सहयोग से प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक...
डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की निर्णायक भूमिका पर जोर दिया
स्थानीय युवा ने किया बदलाव का नेतृत्व: आर्या.एजी के को-फाउंडर आनंद चंद्र ने प्रयागराज में एसएचजी वीमेन लीडरशिप प्रोग्राम का संचालन किया
बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल
बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, हालत गंभीर; तीन आरोपी गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.