- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- केजीएमयू कैम्पस में लगा भव्य भण्डारा
केजीएमयू कैम्पस में लगा भव्य भण्डारा
On
लखनऊ। राजधानी में ज्येष्ठ माह के आखिरी मंगल पर जगह-जगह विशाल भण्डारा की धूम देखने को मिली। मंगलवार को केजीएमयू के ट्रामा सेंटर गेट पर पवन कुमार गर्ग द्वारा विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया। जिसे सर्वप्रथम सभी भक्तों ने संकट मोचन हनुमान जी का विधि विधान से आरती पूजन कर भण्डारा का शुभारंभ किया।
इसके बाद निरंतर भण्डारा चलता रहा लोग लाइन में खड़े होकर प्रचंड गर्मी श्रद्धा भक्ति के साथ प्रसाद लेते रहे। वहीं आयोजक पवन गर्ग एवं सहयोगियों में पुरूषोत्तम यादव,दीपेन्द्र तिवारी,लाल बहादुर,अतुल,सुधांशु कुमार ,राज कश्यप समेत सभी भक्त शामिल रहे। इसके अलावा संस्थान के पीआरओ ऑफिस के सामने महामंत्री कर्मचारी परिषद के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
भंडारे का उद्घाटन कुलपति प्रो.सोनिया नित्या नंद ने किया। उनके द्वार प्रसाद वितरण का कार्य भी सम्पन्न किया। वहीं भंडारे का आयोजन अनिल कुमार महामंत्री द्वारा किया गया। प्रसाद वितरण में लोगों को पुलाव, पूड़ी सब्जी ,कढ़ी चावल,कुल्फी आइसक्रीम और औरेंज जूस लस्सी और रुवाबाजा का वितरण किया गया।
खबरें और भी हैं
Latest News
31 Oct 2026 22:23:11
बांसडीह (बलिया)। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
