यूपी डीजीपी की फोटो लगाकर जालसाजों ने किया WhatsApp मैसेज, पुलिस ने जारी की अपील

लखनऊ। यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार की फोटो लगा कर जालसाजों ने कई पुलिस अधिकारियों और अन्य लोगों से निजी जानकारी लेने का प्रयास किया है। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को इस तरह के किसी भी व्हाट्सएप मैसेज से सतर्क रहने को कहा है। यह पहला मामला नहीं है जब यूपी के डीजीपी के नंबर व तस्वीर या फिर सोशल मीडिया का जालसाजों ने गलत इस्तमाल किया है।

इससे पहले भी इस तरह की कोशिशें की जा चुकी है। मंगलवार को  पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनता से अपील की है कि, डीजीपी प्रशांत कुमार की वर्दी में तस्वीर को अपने व्हाट्सएप की डीपी में लगाकर कुछ अराजक तत्त्वों द्वारा कुछ मोबाइल नंबरों से अनुचित मांग की जा रही है।

जालसाजों ने डीजीपी प्रशांत कुमार की फोटो को व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर अन्य मोबाइल नंबर से अधिकारियों को मैसेज कर विभागीय जानकारी पता करने की कोशिश की है। जब अधिकारियों ने मामले की जांच की तो यह नंबर गलत पाया गया।  बतादे, इससे पहले भी पूर्व में डीजीपी रहे डीएस चौहान के सीयूजी नंबर की स्पूफिंग कर कानपुर के दो इनस्पेक्टर को कॉल कर कुछ गलत कार्य करने गए थे। इतना ही नहीं हालही में लखनऊ के हजरतगंज थाने के सीयूजी नंबर भी हैक किए गए थे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: हल्दी थाना परिसर में पांच लावारिस बाइक की नीलामी आज, इच्छुक लोग ले सकेंगे हिस्सा बलिया: हल्दी थाना परिसर में पांच लावारिस बाइक की नीलामी आज, इच्छुक लोग ले सकेंगे हिस्सा
बलिया, 3 अक्टूबर 2026: हल्दी थाना परिसर में विभिन्न मामलों में लावारिस और निस्तारण योग्य पांच मोटरसाइकिलों की नीलामी आज...
एपीएसईजेड के कोलंबो टर्मिनल की क्षमता हुई दोगुनी, 750 मिलियन डॉलर के निवेश से 3.2 मिलियन TEU तक विस्तार
‘इंडिया के टॉप 1%’: “शादी मेरी ज़िंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला था” — अनिल कपूर ने शादी और रिश्तों पर कही दिल की बात
गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.