दुष्कर्म की आंशका : फन मॉल के पास अर्धनग्न हालत में बेहोश मिली युवती

लखनऊ। गोमतीनगर थाना अंतर्गत फन मॉल के नजदीक जंगल में एक युवती अर्धनग्न हालत में बेहोश पड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने युवती को जंगल में पड़ा देख दुष्कर्म की आशंका जताई। इसके बाद लोगों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने युवती को एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल में पहुंचाया है। जहां उसका इलाज चल है। हालांकि, युवती के होश में आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

एसीपी अंशु जैन के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ फन मॉल के पीछे एक युवती अर्धनग्न अवस्था में पड़ी थी। कुछ लोग जंगल पहुंचे तो युवती को बेहोशी की हालत में पाया। सूत्रों की मानें तो, युवती के कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। मौके पर मौजूद लोगों ने दुष्कर्म के बाद युवती को मरणासन्न हालत में जंगल में फेंक जाने की आशंका जता पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। युवती लोअर और  टी-शर्ट पहने हुई है।

यह भी पढ़े - उद्यमिता अनुसंधान में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत कर रहा ईडीआईआई का जर्नल ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप

इसके बाद पुलिस ने युवती को एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं चिकित्सकों का कहना है कि युवती नशे की हालत में है। उसे होश में नहीं आया है। युवती की वेशभूषा को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती एक गरीब तबके से है। होश में आने के बाद भी युवती के बयान दर्ज किए जाएंगे। तब जाकर स्थिति स्पष्ट होगी। एसीपी गोमतीनगर का कहना है कि युवती से सम्बन्धित किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। कोई परिजन भी सामने नहीं आए हैं। हालांकि, युवती जंगल कैसे पहुंची इस बात की भी जानकारी की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.