लखनऊ: न्यायिक अभिरक्षा से आठ से फरार युवक गिरफ्तार

लखनऊ। एसटीएफ यूपी को प्रयागराज में पेशी के दौरान न्यायिक अभिरक्षा से आठ वर्षो से फरार 50 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम संतोष कुमार सिंह पुत्र स्व. जगदीष कुमार सिंह निवासी ग्राम दामोदर का पुरा, थाना मउआईमा, प्रयागराज है। इसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल और 270 रुपये नकद बरामद किया है।  

गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ पर बताया कि वह वर्ष-2014 में चोरी की घटना किया था, उसी घटना में नैनी जेल में बन्द था। जनवरी 2016 में पुलिस वैन द्वारा न्यायालय में पेशी के लिए जा रहा था। रास्ते में काफी जाम लगा था। सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी जाम छुड़ाने में लग गये। इस दौरान मौका देखकर पुलिस वैन का गेट खोलकर 12 कैदी फरार हो गये थे। उन्ही 12 कैदियों में संतोष सिंह भी फरार हो गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना मऊआइमा प्रयागराज में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

यह भी पढ़े - International Women’s Day : महिलाओं के योगदान से ही समृद्ध और प्रगतिशील राष्ट्र का निर्माण संभव

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.