चारबाग में डग्गामार वाहनों पर कसा शिकंजा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के चारबाग डिपो के अधिकारियों ने बुधवार को निगम को आर्थिक रूप से क्षति पहुंचा रहे डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर दो वाहनो की सीज किया। बुधवार को पीटीओ मनोज कुमार भारद्वाज, चारबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत दीक्षित एवं रूपेश कुमार द्वारा डग्गामार वाहनों के विरूद्ध संयुक्त निरीक्षण कार्रवाई के दौरान नाका थाना के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के सामने टाटा पिकप यूपी44-टी7613 एवं इको गाड़ी यूपी32-एनआर9391 को सवारी भरते हुए पकड़ा।

ये दोनों वाहन कानपुर जाने के लिए सवारी भर रहे थे। इन वाहनों को सीज कर चारबाग बस स्टेशन में खड़ा कर दिया गया। साथ ही इन वाहनों में सवार समस्त यात्रियों को उनके गंतव्य तक परिवहन निगम की बसों से भेज दिया गया। इस अवसर पर परिवहन निगम के स्टेशन इंचार्ज लायका खातून, मो. अजीम, मो रिजवान, विवेक मिश्रा एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा मौके पर पहुंच कर सहयोग किया। 
 

खबरें और भी हैं

Latest News

पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करने...
उन्नाव : पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर कही दिल की बात
कानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
बीकानेर : बी.एड. प्रथम सेमेस्टर प्रश्नपत्र त्रुटि पर विवाद, विद्यार्थियों के लिए निशुल्क बस यात्रा की मांग
भदोही में मां करणी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.