- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कलेक्टे्रेट में तैयार हो गया कंट्रोल रूम और निगरानी सेल
कलेक्टे्रेट में तैयार हो गया कंट्रोल रूम और निगरानी सेल
On
लखनऊ। लोकसभा चुनाव को लेकर शहर की दोनों सीटों के लिए कलेक्टे्रट में कंट्रोल रूम और निगरानी सेल तैयार है। इनके लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। डीएम के निर्देश पर इन टीमों का प्रशिक्षण भी पूरा हो चुका है। निगरानी सेल का खास कार्य सोशल मीडिया की गतिविधियों पर नजर रखना है। इसमें राजनीतिक दलों से लेकर प्रत्याशी और उनके समर्थक शामिल हैं जिनकी गतिविधि निगरानी में रहेगी।
इसी तरह मीडिया निगरानी समिति का कार्य अनुमतियां देने के लिए जांच करना होगा। इसके लिए एडीएम हनुमान प्रसाद को नोडल बनाया गया है। सभी टीमों को उनके कार्य बता दिए गए हैं। कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 56 में निगरानी सेल और एमसीएमसी के कक्ष तैयार हो चुके हैं। एमसीएमसी और निगरानी सेल को एक दर्जन के करीब कम्प्यूटर और हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा दी गई है। इसी के बगल में कंट्रोल रूम भी तैयार किया गया है। प्रशासन के अनुसार नई गठित सेल सोमवार से कार्य शुरू कर देंगी।
शहर में 21 हजार बैनर-पोस्टर हटाए गए
चुनाव ड्यूटी में तैनात जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों ने आचार संहिता लागू होने से अब तक 21 हजार बैनर, पोस्टर, होर्डिंग आदि हटाए हैं। ये सभी प्रचार और राजनीतिक दलों से संबंधित थे। इनमें सत्तारूढ़ दल के बैनर पोस्टर आदि भी शामिल हैं। सबसे अधिक कार्रवाई बीकेटी, मलिहाबाद, सरोजनीनगर और मोहनलालगंज में हुई।
इन इलाकों में 14 हजार 504 बैनर, पोस्टर आदि हटाए गए। वहीं, लखनऊ पश्चिम, उत्तर, पूर्व, कैंट और मध्य में 7 हजार 714 बैनर पोस्टर हटाए गए। साथ ही अब तक पारा और बीकेटी से 37 लाख रुपये के करीब नगदी भी जब्त की गई है।
खबरें और भी हैं
45 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 22 लाख रुपये का माल बरामद
By Parakh Khabar
जय प्रभा सेतु से सरयू में कूदा युवक, बैग और जूता मिलने से मचा हड़कंप
By Parakh Khabar
नागपुर: चलती ट्रेन से प्रेमिका को धक्का देने का आरोप, टीटीई गिरफ्तार
By Parakh Khabar
Latest News
17 Oct 2026 06:38:50
बलिया: गड़वार थाना पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद एक शातिर गौ तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
