- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में सड़क हादसा, चाचा के सामने ट्रैक्टर से गिरकर छह वर्षीय बालक की मौत
बलिया में सड़क हादसा, चाचा के सामने ट्रैक्टर से गिरकर छह वर्षीय बालक की मौत
बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर गांव के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक अपने चाचा के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर खेत जा रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से वह ट्रैक्टर से गिर पड़ा और वाहन के नीचे दब गया।
बच्चे को गिरते देख चालक घबरा गया और ट्रैक्टर पर से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया, जिससे बालक सीमेंटेड सड़क और ट्रैक्टर के नीचे दब गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए।
सूचना पर बांसडीह कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
