लखनऊ: LU के पास डिवाइडर पर सो रही विक्षिप्त महिला से रेप का प्रयास, भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पीटा

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में डिवाइडर पर सो रही एक मानसिक विक्षिप्त महिला से रेप के प्रयास का मामला सामने आया है। लखनऊ विश्वविद्यालय के पास बीती रात एक नशेबाज डिवाइडर पर सो रही मानसिक महिला से रेप का प्रयास करने लगा।

वहीं पास में लेटे एक भिखारी ने महिला के साथ युवक को अश्लील हरकतें करता देख शोर मचा दिया। इसके बाद भिखारी का शोर सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने आरोपी को पकड़ कर खूब पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला को भी मेडिकल के लिए भेज दिया।

बता दें कि गुरुवार रात करीब 10 बजे हसनगंज थानाक्षेत्र में झूलेलाल वाटिका के पास डिवाइडर पर एक मानसिक विक्षिप्त महिला सो रही थी। इसी बीच नशे में एक युवक महिला के साथ रेप का प्रयास करने लगा। तभी पास में ही सोए एक भिखारी ने आहट पाकर शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने आरोपी को पकड़कर खूब पिटाई की। 

वहीं इस मामले पर डीसीपी सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि डिवाइडर पर सो रही महिला के साथ अश्लील हरकतें करने वाला युवक भी उन्हीं के साथ रहता है और उसी इलाके में भीख मांगकर जीवनयापन करता है। रात में 10 बजे मिली सूचना के आधार पर मौके पर हसनगंज की पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा
मुंबई, सितंबर 2026: महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, दयालुता, धैर्य और सादगी जैसे विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते...
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा खुलासा: टाइगर को पता चला पुष्पा ही है उसकी माँ, रिश्ते में आएगा नया मोड़
वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का डेथ क्लेम, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का दावा
एसूस ने दिल्ली के द्वारका में खोला नया एक्सक्लूसिव स्टोर, रिटेल नेटवर्क विस्तार पर जोर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.