देव दीपावली के मौके पर हुई आरती, लखनऊ में गोमती नदी किनारे मनकामेश्वर घाट पर जलाये गये दीपक

लखनऊ। राजधानी में देव दीपावली का पर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर गोमती नदी किनारे बने मनकामेश्वर घाट पर महंत देव्यागिरी ने सभी श्रद्धालुओं के साथ आरती की वहीं पूरा घाट दीपों से जगमगा उठा।

मनकामेश्वर घाट पर सुबह से ही काफी रौनक थी, लेकिन शाम को दीपों के जलने से पूरा घाट रोशनी में नहा गया। इससे पहले दिन में मनकामेश्वर मंदिर की ओर से रंगोली व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रामाधीन, सीएमएस व आसपास के स्कूलों के बच्चे, सिप्स की छात्राएं मौजूद रहीं।

यह भी पढ़े - विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम

222 गोमती नदी किनारे बने मनकामेश्वर घाट पर श्रद्धालुओं की ओर से देव दीपावली के मौके पर प्रज्जवलित किए गये दीपक

वहीं गोमती आरती के 6865 दिन पूरे होने पर रोटी कपड़ा फाउंडेशन व शुभ संस्कार समिति ने कुड़ियाघाट पर दीपदान किया। 2500 दीपक जलाए गए। कला महाविद्यालय के बच्चों ने सुंदर रंगोली सजाई। बता दें कि  देव दीपावली पर्व के मौके पर मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु का प्रथम मत्स्यावतार हुआ था। इस दिन व्रत, पूजन और दान करने का विधान है। साथ ही गंगा स्नान व तीर्थ स्थान पर स्नान-दान का महत्व है।  

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.