लखनऊ: सुविधा पोर्टल पर अब तक 3273 अनुरोध मिले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की घोषणा और आदर्श आचार संहिता के लागू होने के बाद से सुविधा पोर्टल पर राजनैतिक पार्टियों और प्रत्याशियों की ओर से बड़ी संख्या में रैलियों, अस्थायी पार्टी कार्यालय खोलने, डोर टू डोर प्रचार, वीडियो वैन, हेलीकॉप्टर, वाहन परमिट प्राप्त करने और पम्फलेट वितरण के लिए अनुमति के अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सुविधा पोर्टल पर 3273 अनुरोध प्राप्त हुए हैं। अनुरोधों का अध्ययन करने के बाद पारदर्शी तरीके से अनुरोधों को स्वीकृत किया जा रहा है।

सुविधा पोर्टल के माध्यम से अब तक 2453 अनुरोधों को स्वीकृति प्रदान की गई है। बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को समान अवसर प्रदान किए जाने हेतु सुविधा पोर्टल विकसित किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राजनैतिक पार्टियों और प्रत्याशियों के द्वारा अधिक से अधिक अनुरोध किया जा रहा है।
 
अनुमतियों और सुविधाओं के लिए प्राप्त होने वाले अनुरोधों को समयबद्ध रूप से कार्रवाई कर प्रक्रिया को सुगम बनाया जा रहा है। बताया कि सुविधा पोर्टल पहले आओ, पहले पाओ के सिद्धांत पर पारदर्शी रूप से विभिन्न प्रकार के अनुमति अनुरोधों को निस्तारित करता है। 

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.