Lakhimpur Kheri News: आमने-सामने बाइक की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल

लखीमपुर/बेहजम: बुधवार सुबह लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर थाना नीमगांव क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें आमने-सामने से दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसा थाना नीमगांव क्षेत्र के करनपुर के पास शिवाला के निकट हुआ। जानकारी के अनुसार, अशोक सिंह (51) निवासी लुकेपारा, ससुराल मैगलगंज के गांव बाइकुआं से अपने ससुर के दसवें संस्कार में शामिल होकर पत्नी उमा देवी (50) के साथ घर लौट रहे थे। वहीं, अमन निषाद, महेवागंज कस्बा निवासी, अपनी मां उर्मिला को मितौली थाना क्षेत्र के गांव रतहरी स्थित ननिहाल से लेकर लौट रहा था।

यह भी पढ़े - Lakhimpur Kheri News : पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, 12 दिन बाद खुलासा

जैसे ही दोनों बाइकें शिवाला के पास पहुंचीं, तेज रफ्तार के कारण आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें चकनाचूर हो गईं और चालक व पीछे बैठी महिलाएं सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी बेहजम भिजवाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इस दुर्घटना की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

चौंकाने वाला मोड़: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में शनाया की असली उम्र से हिलेगा भरोसा चौंकाने वाला मोड़: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में शनाया की असली उम्र से हिलेगा भरोसा
मुंबई, अप्रैल 2026 : सोनी सब का लोकप्रिय शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ इन दिनों अपने दिलचस्प और भावनात्मक ट्रैक से दर्शकों...
“इक़बाल के आते ही सेट का माहौल बदल जाता है”: गुलकी जोशी
‘पति पत्नी और वो दो’: आयुष्मान खुराना बोले—ईमानदार इंसान, लेकिन हालातों में फंसा किरदार
निर्देशक मुदस्सर अज़ीज़ बोले—आयुष्मान खुराना देश के पसंदीदा ‘अच्छे इंसान’, जो हालात में फंस जाते हैं
‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ के नन्हें सितारों ने बताए अपने समर सीक्रेट्स, क्यों खास हैं गर्मी की छुट्टियाँ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.