Ballia News: शिक्षक समस्याओं को लेकर 1 मई को बलिया में प्राशिसं करेगा आवाज बुलंद- जितेन्द्र सिंह

बलिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (प्राशिसं) बलिया इकाई ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आगामी 1 मई 2025 को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन की पूरी तैयारी कर ली है। इस आशय की जानकारी जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि संगठन की संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रदेशभर के सभी जनपद मुख्यालयों की तरह बलिया में भी बीएसए कार्यालय पर सुबह 10 बजे से सांकेतिक धरना दिया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा जाएगा।

यह भी पढ़े - बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

screenshot_2025-04-30-10-45-15-16_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7.jpgscreenshot_2025-04-30-10-45-38-68_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7.jpgscreenshot_2025-04-30-10-45-26-75_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7.jpg

जितेन्द्र सिंह ने बताया कि धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम की सूचना पहले ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करने की अपील की है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.