CISCE Result 2025: हाईस्कूल में सृष्टि और इंटर में लवली टॉपर, आनंद भवन स्कूल का जलवा

बाराबंकी: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) द्वारा बुधवार को घोषित ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) के परीक्षा परिणामों में आनंद भवन स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों श्रेणियों में जिले के टॉपर्स इसी स्कूल से रहे, जिससे स्कूल का दबदबा एक बार फिर साबित हुआ।

हाईस्कूल टॉपर सृष्टि वर्मा ने 98% अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। उनकी मां अर्चना वर्मा स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। सृष्टि का सपना डॉक्टर बनकर समाज के कमजोर वर्ग की सेवा करना है।

इंटरमीडिएट टॉपर लवली वर्मा ने भी 98% अंक अर्जित कर जिले की टॉप लिस्ट में पहला स्थान पाया। देवा निवासी लवली के पिता सतीश कुमार कांट्रेक्टर हैं और मां मीरा बैसवार गृहिणी। लवली चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की इच्छा रखती हैं और अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को देती हैं।

इसी स्कूल की कौशिकी अवस्थी ने 97% अंक हासिल कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। उनका सपना आईएएस बनकर देश सेवा करना है। कौशिकी ने बताया कि वह रोजाना चार से पांच घंटे पढ़ाई करती थीं।

श्री साईं इंटर कॉलेज शुक्लाई के विद्यार्थियों ने भी CISCE परीक्षा में दमदार प्रदर्शन किया। यहां की इशिता ने हाईस्कूल में 92.60% अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट में निखिल गुप्ता ने 96.25%, अनिकेत रावत ने 91% और शिखर शारस्वत ने 90.50% अंक हासिल कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया। इन छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों को दिया।

किंग जॉर्ज इंटर कॉलेज के छात्र भी पीछे नहीं रहे। हाईस्कूल में असरा ने 90.60% और अनोखी ने 90.50% अंक हासिल किए। वहीं इंटरमीडिएट में रानिया गुप्ता ने 95%, कामाख्या ने 94% और मोहम्मद अली ने 93% अंक अर्जित किए।

टॉपर्स ने सफलता का मंत्र बताते हुए कहा कि नियमित स्वाध्याय, स्पष्ट लक्ष्य और पढ़ाई के प्रति ईमानदारी ही उनकी सफलता की कुंजी रही। उनका मानना है कि संसाधनों से ज्यादा ज़रूरी है लगन और निरंतर प्रयास।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.