Ballia News: मनियर नगर पंचायत उपचुनाव की तैयारी पूरी, पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना, 2 मई को होगा मतदान

बलिया : मनियर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को बांसडीह इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी का निरीक्षण किया, इसके बाद मतदान केंद्रों का जायज़ा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में निर्वाचित अध्यक्ष का निर्वाचन न्यायालय से रद्द हो जाने के बाद यह उपचुनाव कराया जा रहा है। चुनावी मैदान में समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और दो निर्दलीय प्रत्याशी सहित कुल चार उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

यह भी पढ़े - बलिया: बांसडीह सीएचसी का नाम बदला, पीएचसी बोर्ड लगने से लोगों में भ्रम और नाराजगी

इस उपचुनाव में कुल 19,438 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 10,092 पुरुष और 9,346 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए नगर पंचायत क्षेत्र में कुल सात मतदान केंद्रों पर 25 बूथ बनाए गए हैं। इनमें आठ बूथ संवेदनशील, 13 अति संवेदनशील और चार अति प्लस संवेदनशील श्रेणी में चिह्नित किए गए हैं।

मतदान प्रक्रिया को सुचारु और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 100 मतदानकर्मियों की तैनाती की गई है, साथ ही 25 कर्मियों को रिजर्व में रखा गया है। सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई है। मतदान के बाद मतपेटियों को बांसडीह इंटर कॉलेज स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाएगा। मतगणना 5 मई को यहीं पर संपन्न होगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.