Ballia News: जातिगत जनगणना पर कांग्रेस ने जताई खुशी, राहुल गांधी के विचारों की जीत बताया

बलिया। केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना को लेकर कैबिनेट में प्रस्ताव पारित किए जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी ने स्वागत किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने इसे राहुल गांधी के विचारों और संघर्ष की जीत बताया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लंबे समय से जातिगत जनगणना और संसाधनों के समान वितरण की मांग कर रही थी। राहुल गांधी के निरंतर प्रयासों के चलते केंद्र सरकार को अंततः यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।

यह भी पढ़े - Ballia News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में भव्य आयोजन, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया योगाभ्यास

पाठक ने केंद्र सरकार से मांग की कि यह जनगणना निश्चित समय सीमा में पूरी की जाए, जिससे सरकार की नीयत स्पष्ट हो सके। उन्होंने कहा कि जनगणना का स्वरूप तेलंगाना मॉडल जैसा होना चाहिए, तभी यह माना जाएगा कि सरकार की मंशा पारदर्शी है।

इस अवसर पर मुन्ना उपाध्याय, सुहेल प्रधान, अबुल फैज, गिरीशकांत गांधी, राहुल चौबे, प्रेमशंकर तिवारी, फैजान अहमद और भृगुनाथ पाल भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.