Ballia News: रसड़ा में पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत, साथी गंभीर घायल

बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कटहुरा मोड़ के समीप गुरुवार देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। दर्दनाक हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, नसरतपुर निवासी 54 वर्षीय नितिन बिहारी और उन्नाव जनपद के मियांगंज निवासी 38 वर्षीय रामखेलावन यादव रसड़ा कस्बे के पानी टंकी रोड स्थित एक मिठाई की दुकान पर कार्य करते थे। दोनों किसी रिश्तेदार के यहां गाजीपुर जनपद के बरेसर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

यह भी पढ़े - Ballia News : शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन पं. प्रदीप मिश्रा ने बताया शरणागति और संगति का महत्व, देर रात किए भृगु व बालेश्वर मंदिर के दर्शन

गुरुवार देर रात वापस लौटते समय कटहुरा मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

स्थानीय लोगों की सूचना पर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रसड़ा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने नितिन बिहारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामखेलावन यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। परिजनों द्वारा किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न करने का अनुरोध किए जाने के बाद शव उन्हें अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Moradabad News : दलित युवक की गोली मारकर हत्या, एक अन्य गंभीर घायल; मौके पर पहुंचे डीएम-एसएसपी Moradabad News : दलित युवक की गोली मारकर हत्या, एक अन्य गंभीर घायल; मौके पर पहुंचे डीएम-एसएसपी
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कुंदरकी थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक दलित युवक की...
Meerut News: पूर्व फौजी ने पत्नी को मारी गोली, हालत गंभीर; लाइसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
Ram Mandir Donation Controversy: चढ़ावा मामले पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का विपक्ष पर पलटवार, बाबरी मस्जिद चंदे का भी मांगा हिसाब
एक साल में स्माइल फाउंडेशन ने 20 लाख लोगों तक पहुंचाई स्वास्थ्य सेवाएं, 22 राज्यों में चल रहीं 143 परियोजनाएं
Firozabad News: पूर्व विधायक के बेटे ने पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी मारी गोली, दंपति की मौत
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.