Lakhimpur Kheri News: मेडिकल स्टोर की दवा जांच में अधोमानक, निर्माता कंपनी को नोटिस

लखीमपुर खीरी। शहर के चंदरानी हॉस्पिटल में संचालित मेडिकल स्टोर की एक दवा जांच में अधोमानक पाई गई है। ड्रग इंस्पेक्टर ने नवंबर 2024 में न्यूक्लियर एज टैबलेट का नमूना जांच के लिए भेजा था, जिसकी रिपोर्ट में दवा गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरी। इस पर दवा निर्माता कंपनी और संबंधित फर्म को नोटिस भेजकर इस बैच की दवा की बिक्री रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

एंटीबायोटिक दवा में मानक से कम दवा मिश्रण

जिला औषधि अधिकारी बेबीरानी ने बताया कि चंदरानी हॉस्पिटल से लिए गए न्यूक्लियर एज टैबलेट के सैंपल की जांच लखनऊ लैब में कराई गई, जिसमें यह अधोमानक पाई गई। दवा में सिफिक्जिम, एजिथ्रोमाइसिन और लैक्टिक एसिड बैसीलस का मिश्रण होता है, जो बैक्टीरिया संक्रमण के इलाज में प्रयोग की जाती है। लेकिन जांच में सिफिक्जिम और एजिथ्रोमाइसिन की मात्रा मानकों से कम पाई गई।

निर्माता कंपनी पर होगी कानूनी कार्रवाई

यह दवा पंचकूला की पर्क फार्मा कंपनी द्वारा निर्मित है। जिला औषधि अधिकारी ने बताया कि संबंधित बैच की दवा को प्रतिबंधित कर दिया गया है और निर्माता कंपनी तथा संबंधित फर्म को नोटिस जारी किया गया है। आगे की कार्रवाई के तहत न्यायालय में वाद दायर कराया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

सूरज प्रताप सिंह और ‘दिव्य प्रेम’ के नन्हे सितारों के बीच बना खास रिश्ता, बोले- “ऐसा लगता ही नहीं कि हमारे बीच उम्र का कोई अंतर है” सूरज प्रताप सिंह और ‘दिव्य प्रेम’ के नन्हे सितारों के बीच बना खास रिश्ता, बोले- “ऐसा लगता ही नहीं कि हमारे बीच उम्र का कोई अंतर है”
मध्य प्रदेश/उत्तर प्रदेश, अगस्त 2026: टीवी सेट पर कई बार कुछ रिश्ते कहानी या स्क्रिप्ट से नहीं, बल्कि साथ काम...
इस स्वतंत्रता दिवस सोनी मैक्स पर ‘भारत की शान’ के साथ देशभक्ति और ब्लॉकबस्टर मनोरंजन का जश्न
लगातार तीसरी तिमाही में मुनाफे में रही मोबिक्विक, PAT बढ़कर ₹7.6 करोड़
एक ही जगह टीवी और OTT का मजा, VZY की बिक्री 200 करोड़ रुपये के पार
“शानाया और चिराग के बीच बहुत कुछ अनकहा रह जाता है, यही उनकी कहानी को रिलेटेबल बनाता है”: मुस्कान बामने
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.