Lakhimpur Kheri News: सास के तानों से आहत युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

मैगलगंज। कोतवाली क्षेत्र के खखरा गांव के पास मंगलवार को एक युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मंगलवार शाम सीतापुर-शाहजहांपुर रेलवे ट्रैक पर खखरा गांव के अंडरपास के पास 28 वर्षीय सौरभ राठौर ने मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मृतक के कपड़ों और मोबाइल से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान हरदोई जनपद के पिहानी थाना क्षेत्र के सरावर गांव निवासी सौरभ राठौर पुत्र शिवशरण राठौर के रूप में की।

मौत का कारण

मृतक के पिता शिवशरण ने बताया कि 18 जनवरी को सौरभ की पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया था, जो अभी अस्पताल में भर्ती है। इसी दौरान सौरभ का अपनी सास से किसी बात पर विवाद हो गया। इस तकरार के बाद सौरभ मानसिक तनाव में आ गया।

मंगलवार शाम उसने खखरा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

परिवार में मातम

सौरभ राठौर परिवार का इकलौता पुत्र था। वह अपनी पत्नी और नवजात बेटे के साथ जहांनीखेड़ा में रहता था। घटना के बाद से परिवार गहरे सदमे में है।

पुलिस कार्रवाई

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे” सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे”
मुंबई, अगस्त 2026: सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में अभिनेत्री नेहा सोलंकी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बदला, रहस्य...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया
राजस्थान में इंश्योरेंस को लेकर बढ़ी जागरूकता, टर्म प्लान बिजनेस में 96.7% की ग्रोथ
ढाका का बदलता मौसम, पूर्वोत्तर भारत की नई चुनौती
तुलसी से स्मृति तक: एक किरदार जिसने दी नई पहचान, और एक सफर जिसने गढ़ी अलग पहचान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.