Lakhimpur Kheri News: हाईवे पर चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

लखीमपुर खीरी। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर गांव हर्रेया के पास एक पेट्रोल पंप के निकट चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक ने गाड़ी सड़क किनारे रोकी और कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे के चलते हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

शार्ट सर्किट से लगी आग

थाना फरधान क्षेत्र के शंकरपुर निवासी अनुज राज ने छह महीने पहले एक पुरानी कार खरीदी थी। रविवार की सुबह वह गोला गए थे और लौटते समय पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर गोला-लखीमपुर के बीच हर्रेया गांव के पास उनकी कार में अचानक आग लग गई।

आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी रोक दी और तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद हाईवे पर मौजूद राहगीर और अन्य वाहन चालक दहशत में आ गए।

फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

सौभाग्य से कार में चालक के अलावा कोई अन्य सवार नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हाईवे पर जलती कार देखकर राहगीरों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी। आग लगने का कारण कार में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम...
बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार
चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप
बांसडीह में सभासद समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
बांसडीह में दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.