- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- कासगंज
- जब पति आया तो पत्नी होटल में दो युवकों के साथ बिस्तर पर लेटी हुई थी; अचानक...
जब पति आया तो पत्नी होटल में दो युवकों के साथ बिस्तर पर लेटी हुई थी; अचानक...
कासगंज : किसी भी रिश्ते में प्यार के साथ-साथ जरूरी भरोसा। अगर प्यार चला जाए तो वापस लाया जा सकता है, लेकिन किसी रिश्ते से भरोसा उठ जाए तो वह रिश्ता खोखला हो जाता है। पति-पत्नी के रिश्ते में तो ये और भी जरूरी हो जाता है, क्योंकि एक बार भरोसा गया तो रिश्ता की डोर तार-तार हो जाती है। ऐसा ही एक मामला यूपी के कासगंज में देखने को मिला है। जहां पति से अलग रह रही एक महिला ने दूसरे युवकों के साथ संबंध रखा। जिसके चलते पति ने पत्नी को होटल में दो युवकों के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया और जमकर पिटाई की।
बताया जा रहा है कि, महिला की शादी साल 2013 में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही महिला का पति से विवाद होता रहता था। पति को इस बात का शक था की महिला का किसी और से नाजायज रिश्ता है। लगभग एक साल पहले महिला अपने ससुराल छोड़कर कहीं और रहने लगी थी, लेकिन उसका पति उसके ऊपर पूरी नजर रख रहा था। बुधवार की रात को पति को सूचना मिली की महिला पटियाला के किसी होटल में दो युवकों के साथ ठहरी हुई है। बस फिर क्या था, पति अपने परिवार वालों के साथ होटल पहुंच गया और उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया और दरवाजा खुला तो सभी हैरान रह गए।
महिला दोनों युवकों के साथ बेड पर लेटी थी। पत्नी को दो युवकों के साथ देखकर पति बौखला गया और उसने पत्नी को सबसे सामने ही पीटना शुरू कर दिया।बाकी दोनों युवकों को भी पति और उसके घरवालों ने जमकर पीटा। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस तीनों को पकड़ कर कोतवाली ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
