कासगंज: शिक्षक ने छात्र की डंडे से की पिटाई, एबीवीपी ने की कार्रवाई की मांग

कासगंज। श्रीमद् भागवत राष्ट्रीय इंटर कॉलेज (एसबीआर) के एक शिक्षक द्वारा छात्र के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना से आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने पटियाली पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पटियाली कस्बे के मोहल्ला चौक निवासी कृष्ण गोपाल, पुत्र राजेश कश्यप, कक्षा 12वीं का छात्र है। 29 जनवरी को वह अपनी प्रोजेक्ट फाइल दिखाने के लिए शिक्षक सुशील कुमार के पास गया था। आरोप है कि शिक्षक ने बिना किसी वजह के डंडे से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसके दाएं कंधे और हाथ में गंभीर चोटें आईं और सूजन हो गई।

एबीवीपी का आक्रोश

घटना की जानकारी मिलते ही एबीवीपी कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। कार्यकर्ता पीड़ित छात्र को लेकर पटियाली थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी।

परिषद के विभाग सह संयोजक कुश गुप्ता और नगर सोशल मीडिया संयोजक अंबुज द्विवेदी ने इस घटना को निंदनीय बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो विद्यार्थी परिषद कॉलेज में आंदोलन करने को मजबूर होगी।

इस मौके पर पीड़ित छात्र के अभिभावक राजेश कुमार, दुष्यंत राठौर, विवेक, अर्पित मिश्र सहित अन्य छात्र नेता भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: एक पैर से जिंदगी की चुनौतियों का सामना कर रही रागिनी की मदद को पहुंचे डीएम, पढ़ाई के लिए दी किताबें और ट्राईसाइकिल बलिया: एक पैर से जिंदगी की चुनौतियों का सामना कर रही रागिनी की मदद को पहुंचे डीएम, पढ़ाई के लिए दी किताबें और ट्राईसाइकिल
बलिया। मनियर ब्लॉक की ग्राम पंचायत दिघेड़ा के रानीपुर गांव की सात वर्षीय रागिनी इन दिनों एक पैर के सहारे...
बलिया: 35 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर बेटे ने दी परिवार को धमकी, मां ने दर्ज कराया मुकदमा
आखिर स्टार प्लस को क्या ‘बात खटकी’? कई दिनों के सस्पेंस के बाद हुआ खुलासा, ‘बात खटकी तो जीत पक्की’ का दिखा कनेक्शन
पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में 20 हजार स्कूली बच्चों की होगी आंखों की जांच, ‘विजन फॉर एवरी चाइल्ड’ पहल शुरू
‘हमारी राधा’ में पहली बार आमने-सामने आएंगी राधा और शनाया, अनजाने में हुई मुलाकात से बढ़ेगा कहानी में तनाव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.