Kasganj News: घर के अंदर बैठा था पूरा परिवार, अचानक गिरा लेंटर का बीम, बड़ा हादसा टला

गंजडुंडवारा। विकासखंड क्षेत्र के गांव गनेशपुर भाटान में एक मकान का लेंटर बीम अचानक टूटकर गिर गया, जिससे मकान का ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय पूरा परिवार घर के अंदर मौजूद था, लेकिन सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लेखपाल ने मौके का निरीक्षण कर क्षति का आकलन किया।

कैसे हुआ हादसा

ग्राम गनेशपुर भाटान निवासी प्रेम सिंह (पुत्र जंगी सिंह) खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने दो साल पहले पाई-पाई जोड़कर यह मकान बनवाया था। मकान में प्रेम सिंह अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ रहते हैं।

पांच महीने पहले उन्होंने मकान की दूसरी मंजिल का निर्माण कराया था, लेकिन मंगलवार देर शाम अचानक लेंटर के नीचे बना बीम टूटकर गिर गया, जिससे पूरी छत झुक गई और मकान की दीवारों में दरारें आ गईं।

परिवार में मचा हड़कंप, लेखपाल ने किया निरीक्षण

अचानक हुए इस हादसे से परिवार में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन किसी को चोट नहीं आने से सभी ने राहत की सांस ली। गृहस्वामी प्रेम सिंह ने चिंता जताते हुए कहा कि मकान धीरे-धीरे धंस रहा है, जिससे आगे और नुकसान हो सकता है।

घटना की सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल रंजीत ने बताया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। प्रशासन की ओर से परिवार की मदद पर विचार किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : भरखरा चट्टी के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, बाइक अनियंत्रित होकर पलटी Ballia News : भरखरा चट्टी के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, बाइक अनियंत्रित होकर पलटी
बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भरखरा चट्टी के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत...
'रामायण' में भगवान राम के दिव्य स्वरूप को नई भव्यता देंगे ट्राइब आम्रपाली के आभूषण
रथ यात्रा के अवसर पर 17 जुलाई को देशभर में रिलीज़ होगी एनिमेटेड फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ'
बारिश के मौसम में फिट रहने के घरेलू नुस्खे: 'यादें' की स्टार कास्ट ने साझा किए हेल्थ सीक्रेट्स
'फितूर' में दिखेगा को-एड कॉलेज में कदम रखने वाली लड़कियों का भावनात्मक सफर, बोलीं देबचंद्रिमा सिंहा रॉय
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.