कानपुर: दिल्ली पब्लिक स्कूल में मिनी ओलंपिक्स का आयोजन, 11 विद्यालयों के बच्चों ने लिया भाग

कानपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, आजाद नगर में अंतरविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता "मिनी ओलंपिक्स" का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 11 स्कूलों के कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में आनंद शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विद्यालय की प्रधानाचार्या शिल्पा मनीष ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मशाल प्रज्ज्वलित की।

कार्यक्रम के प्रारंभ में खेल कप्तान ने प्रतिभागियों से शपथ ग्रहण कराया। मिनी ओलंपिक्स में रस्सी कूद, फुटबॉल, क्रिकेट, टेबल टेनिस, स्केटिंग, पिरामिड निर्माण और ताइक्वांडो जैसे रोमांचक खेलों का आयोजन किया गया। विद्यालय के संस्थापक आलोक मिश्रा ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.