कानपुर : छात्र ने शिक्षक पर की फायरिंग, डांटने से हुआ था नाराज   

चौबेपुर/ कानपुर: कस्बा स्थित भजन लाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी इंस्टिट्यूट में शुक्रवार सुबह खुन्नस के चलते छात्र ने शिक्षक पर तमंचे से फायर कर दिया। घटना में शिक्षक व निकट मौजूद रही एक छात्रा मामूली रूप घायल हुए हैं।

मालूम हो कि कस्बे के बंदी माता मार्ग स्थित भजनलाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी इंस्टीट्यूट के शिक्षक विकास तिवारी ने गत दिवस संस्थान के छात्र अभिषेक यादव पुत्र रामनाथ यादव निवासी बदनपुर को क्लास के अंदर फटकार लगाई थी। इसी संस्थान में अभिषेक का चचेरा भाई अनिकेत पुत्र नवाब सिंह भी पड़ता है।बताया गया है कि शुक्रवार सुबह कोचिंग पहुंचे अभिषेक व उसका चचेरा भाई अनिकेत  इंस्टिट्यूट के गेट पर घात लगाकर खड़े हो गए। 

करीब 7:50 पर जैसे ही शिक्षक विकास तिवारी संस्थान के प्रधानाचार्य शिव नारायण सिंह चौहान के साथ स्कूटी द्वारा संस्थान गेट पर पहुंचे ,तभी अनिकेत ने शिक्षक पर तमंचे से दो फायर कर दिए। हमले में शिक्षक के हाथ मे व  निकट से ही गुजर रही संस्थान की छात्रा आकांक्षा शुक्ला पुत्री श्यामजी  शुक्ला निवासी काशीनाथ पुरवा के पैर में छर्रे लगे। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर छात्र मौके से भाग निकले। 

सूचना पर डीसीपी पश्चिम विजय ढुल, एसीपी आईपीसी समेत थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा । पीड़ित शिक्षक विकास तिवारी द्वारा दोनों छात्रों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई है। डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने घटना की जांच व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ
बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलीनगंज निवासी राजेश गुप्ता (45) ने सोमवार को जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा नदी में...
बलिया में सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत, पानी भरे गड्ढे में मिला शव; बाइक भी बरामद
बलिया में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े चार युवकों पर गिरी बिजली; दो की मौत, दो झुलसे
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
Ballia News: भेड़ी पुल पर नहाते समय नदी में डूबा युवक, अगले दिन मिला शव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.