Kanpur News: कानपुर में सनसनीखेज हत्या, बिजली बिल को लेकर बड़े भाई ने सूजे से वार कर छोटे भाई की ली जान

कानपुर। ईद के दिन बादशाहीनाका थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। बिजली बिल जमा न होने को लेकर दो भाइयों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई की सूजे से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

घटना थाना क्षेत्र के हुसैन अफसर तिराहा, गुलियाना मोहल्ले की है, जहां रहने वाले विजेंद्र यादव (34) और उसका बड़ा भाई जितेंद्र यादव एक ही मकान में परिवार संग रहते हैं। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के चलते इस महीने बिजली का बिल ज्यादा आया था। चार दिन पहले बिल न जमा होने के कारण बिजली कट गई थी, जिससे पूरा परिवार परेशान था।

यह भी पढ़े - कानपुर में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, दो घायल

शनिवार सुबह हुआ विवाद, फिर हत्या

शनिवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी होने लगी। गुस्से में आकर जितेंद्र ने विजेंद्र को थप्पड़ मार दिया। जवाब में विजेंद्र ने भी विरोध किया तो विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आक्रोशित जितेंद्र ने घर में रखा बर्फ काटने वाला सूजा उठाया और विजेंद्र के पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

गंभीर रूप से घायल विजेंद्र को परिजन आनन-फानन में उर्सला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खून से लथपथ हालत में पहुंचा शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।

मौके से बरामद हुआ खून से सना सूजा

घटना की सूचना मिलते ही एडीसीपी अंजली विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। हत्या में इस्तेमाल किया गया खून से सना सूजा भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी जितेंद्र वारदात के बाद से फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं मोहल्ले में वारदात के बाद से दहशत का माहौल है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.