Kanpur News: कॉलेज छोड़ने के बहाने छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

कानपुर। रिश्तेदारी का फायदा उठाकर एक युवक ने छात्रा को कॉलेज छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गया और उसे नशीली चाय पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब पीड़िता ने अपनी मां को पूरी घटना बताई, तो परिजनों ने चकेरी थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

रिश्तेदार ने बनाया शिकार

पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 21 वर्षीय बेटी पढ़ाई कर रही है। घाटमपुर का रहने वाला रिश्तेदार युवक अक्सर उनके घर आता-जाता था। एक दिन, जब छात्रा कॉलेज जा रही थी, तो वह रास्ते में मिला और कॉलेज छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। लेकिन कॉलेज पहुंचाने के बजाय रास्ते में नशीली चाय पिलाकर उसे बेहोश कर दिया और फिर होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया व अश्लील वीडियो बना ली।

ब्लैकमेल कर करता रहा शोषण

छात्रा के होश में आने पर आरोपी ने वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। डर के कारण वह लगातार उसका शोषण करता रहा। बेटी के गुमसुम रहने पर जब मां ने पूछताछ की, तो उसने पूरी घटना बता दी।

परिजनों ने तुरंत चकेरी थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा
मुंबई, सितंबर 2026: महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, दयालुता, धैर्य और सादगी जैसे विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते...
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा खुलासा: टाइगर को पता चला पुष्पा ही है उसकी माँ, रिश्ते में आएगा नया मोड़
वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का डेथ क्लेम, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का दावा
एसूस ने दिल्ली के द्वारका में खोला नया एक्सक्लूसिव स्टोर, रिटेल नेटवर्क विस्तार पर जोर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.