Jaunpur News: धर्म परिवर्तन के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, बाइबिल व दस्तावेज बरामद

जौनपुर। जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र में रविवार को धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से धार्मिक पुस्तिकाएं और धर्म परिवर्तन से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस को यह कार्रवाई संतोष मौर्या की सूचना पर करनी पड़ी। शिकायत के अनुसार, कुछ लोग हिंदू धर्म के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। इस सूचना पर सुजानगंज थाना पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की और ग्राम कुरावा स्थित प्रधानमंत्री आवासीय कॉलोनी में चंदू नामक व्यक्ति के घर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े - जौनपुर में निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में शिवसेना का ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है

बिरेन्द्र कुमार बिंद (30 वर्ष), निवासी – अन्दावा, थाना सराय इनायत, प्रयागराज

कुंदन बनवासी (25 वर्ष), निवासी – कुरावा, थाना सुजानगंज, जौनपुर

सुनील बनवासी, निवासी – कुरावा, थाना सुजानगंज, जौनपुर

पुलिस ने इनके पास से तीन बाइबिल और धर्म परिवर्तन से जुड़े कागजात बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से बताया गया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.