- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- जौनपुर
- Jaunpur News: पत्रकार की दिनदहाड़े हत्या, बदमाशों ने सरेआम गोलियों से भूना
Jaunpur News: पत्रकार की दिनदहाड़े हत्या, बदमाशों ने सरेआम गोलियों से भूना
UP News : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सोमवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक न्यूज चैनल के पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के इमरानगंज चौराहे से पहले की है। पत्रकार की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही सीओ समेत सर्किल के सभी थानों की फोर्स पहुंच गयी। विधायक रमेश सिंह समेत भाजपा के सैकड़ो लोग घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक मौजूद रहे।
इमरानगंज बाजार से थोड़ा पहले चौराहे पर पहुंचे थे, तभी चार बदमाशों ने रोककर सीने में सटाकर दो व तीन गोली शरीर के अन्य हिस्से में मारकर फरार हो गए। गोली चलते ही मौके पर हड़कम्प मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिवार वाले भी पहुंच गए। घायल आशुतोष को शाहगंज स्वास्थ केन्द्र पर पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई पारितोष श्रीवास्तव का आरोप है कि पुलिस से सुरक्षा की मांग की गयी थी, लेकिन नहीं मिली। इसके चलते उनके भाई की गोकशी की खबरें चलाने के कारण हत्या कर दी गयी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
