Jaunpur News: सीएचसी का औचक निरीक्षण, डीएम ने जताई नाराजगी

बदलापुर, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई की अव्यवस्था पर असंतोष व्यक्त किया और तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

व्यवस्थाओं की गहन जांच, चिकित्सकों को दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीएम सबसे पहले अधीक्षक डॉ. संजय दुबे के ओपीडी कक्ष पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। इसके बाद उन्होंने सभी चिकित्सकों के कक्षों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

मरीजों से बातचीत, स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानी

डीएम ने मरीजों से सीधे संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने लैब, प्रसव कक्ष, एक्सरे कक्ष और आईपीडी का निरीक्षण किया। एक्सरे कक्ष में उन्होंने रोजाना होने वाले एक्सरे की संख्या और प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली।

बाहरी दवा लिखने पर जताई नाराजगी, दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों को बाहरी दवा लिखने की प्रथा पर नाराजगी जताई और अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी जांच और एक्सरे अस्पताल में ही कराए जाएं, ताकि मरीजों को अनावश्यक आर्थिक बोझ से बचाया जा सके।

इस दौरान एसडीएम योगिता सिंह, डॉ. गौरव सिंह, डॉ. अरविंद पांडे, डॉ. कोविवेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’ शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’
मुंबई, अगस्त 2026: शेमारूमी अपनी नई हिंदी थ्रिलर सीरीज़ ‘मिसिंग महिला’ के प्रीमियर के लिए तैयार है। मित्र गढ़वी और...
‘द बंगाल फाइल्स’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 29 अगस्त को ज़ी सिनेमा पर
‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी, करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने बढ़ाई उत्सुकता; 31 अगस्त को रिलीज होगा ट्रेलर
अनमोल टीवी ने शुरू किया अपना पहला ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’, सिमरन कौर, अक्षय म्हात्रे और वैदेही नायर मुख्य भूमिकाओं में
नोएडा में नए एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर के साथ एसुस ने बढ़ाया सर्विस नेटवर्क
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.