हरदोई में नौकरी के नाम पर महिला का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव - आरोपी ने वायरल किये फोटो 

बावन/ हरदोई: एक महिला ने शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को महिला ने एएसपी पश्चिमी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने पूरे मामले में थानाध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।   

लोनार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में ब्यूटी पार्लर संचालिका से शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक शोषण किया। महिला ने युवक पर शादी के लिए दबाव बनाया, तो महिला से धर्म परिवर्तन के लिए कहा गया। मना करने पर शारीरिक शोषण के दौरान बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल कर दिए गए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरिफ नामक शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि वह लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। कई वर्ष पूर्व शादी होने के बाद पति से विवाद हो गया था। इसके कारण वह मायके में रहने लगी। मायके में ही ब्यूटी पार्लर खोल लिया। आरोप है कि ब्यूटी पार्लर के सामने आरिफ की दुकान है। इसके कारण उसका आना जाना था। आरोप है कि आरिफ ने नौकरी दिलाने और शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। महिला के अनुसार कई बार अलग-अलग जगह पर बुलाकर उसका शारीरिक शोषण किया गया। शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने धर्म परिवर्तन के लिए कहा। विवाहिता ने आरोप लगाया कि आरिफ ने आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। लोनार के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि आरिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी गिरफ्तार है। महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Lucknow Chhath Puja 2026: लक्ष्मण मेला मैदान में 43वें छठ महापर्व का भव्य आयोजन, सीएम योगी ने गोमती में दिया अर्घ्य Lucknow Chhath Puja 2026: लक्ष्मण मेला मैदान में 43वें छठ महापर्व का भव्य आयोजन, सीएम योगी ने गोमती में दिया अर्घ्य
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी के तट स्थित लक्ष्मण मेला मैदान में अखिल भारतीय भोजपुरी समाज...
Chhath Puja News: पीलीभीत में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की छठी मइया की आराधना
Ballia News: दरोगा संदीप प्रजापति आत्महत्या मामले में युवती गिरफ्तार, पत्नी की तहरीर पर पुलिस की कार्रवाई
Ballia News: ट्रेन की चपेट में आने से चितबड़ागांव थाने के 28 वर्षीय एसआई संदीप कुमार प्रजापति की मौत
Ballia Road Accident News: नगरा में पेड़ से टकराई कार, आईआईएम के असिस्टेंट मैनेजर समेत चार दोस्तों की मौत
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.