खाई में पलटी तेज रफ्तार कार, बच्ची समेत पांच बारातियों की दर्दनाक मौत, कई घायल

शाहाबाद/हरदोई। जिले के आलमनगर मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में एक बच्ची सहित पांच बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा शुक्रवार देर रात लगभग 3 बजे फत्तेपुर गाजी के पास हुआ, जब बारात से लौट रही कार अचानक संतुलन खो बैठी और खाई में पलट गई। कार में ग्राम पटियानीम थाना पाली के निवासी जितेंद्र (22), आकाश (18) पुत्रगण रघुवीर, सिद्धार्थ (6) पुत्र जितेंद्र, रामू (35) और जौहरी (40) सवार थे। सभी लोग कुसुमा थाना मंझिला क्षेत्र से एक बारात में शामिल होकर लौट रहे थे।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जितेंद्र, आकाश, सिद्धार्थ, रामू और जौहरी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती
UP News: महिला आरक्षण विधेयक एक बार फिर भारतीय राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया है। लोकसभा में दो दिनों...
New Delhi: पैसों के विवाद में पड़ोसी ने पिता-पुत्र की हत्या, सुल्तानपुरी में नाबालिग की भी चाकू मारकर हत्या
बलिया : दोषी चिकित्सकों की गिरफ्तारी न होने पर युवक ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास
बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण, वक्ताओं ने याद किए उनके सिद्धांत
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वीं जयंती पर ‘जननायक स्थल’ पर श्रद्धांजलि, शताब्दी वर्ष का शुभारंभ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.