हरदोई: मॉर्निंग वॉक पर निकले होमगार्ड की बस से कुचल कर मौत, महकमे में हड़कंप

हरदोई। हरदोई-शाहजहांपुर हाई-वे पर मार्निंग वॉक पर निकले होमगार्ड को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मारते हुए उसे दूर तक घसीट ले गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। नगर-ए कंपनी में तैनात होमगार्ड की मौत होने से महकमे में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस वहां के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है।

बताया गया है कि कोतवाली शहर के रद्धेपुरवा निवासी 44 वर्षीय होमगार्ड अनंगपाल पुत्र प्रेमचन्द्र की एसडीएम सदर के यहां तैनाती थी। अनंगपाल शनिवार की सुबह रोज की तरह हरदोई-शाहजहांपुर हाई-वे पर मार्निंग वॉक पर निकले हुए थे। उस बीच चरौली पुलिया के पास तेज रफ्तार में आ रही बस ने उसे टक्कर मारी, टक्कर लगते ही अनंगपाल उसी में फंस गया, जिससे बस उसे काफी दूर तक घसीट ले गई। इस हादसे में होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। 

यह भी पढ़े - जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में 110 फील्ड ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण

हादसे का शिकार हुए होमगार्ड के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है। इसका पता होते ही होमगार्ड महकमें में कोहराम मच गया। ज़िला होमगार्ड कमांडेंट मनोज कुमार और सहायक ज़िला होमगार्ड कमांडेंट महेश प्रसाद सीधे मेडिकल कालेज पहुंचे। उसके अलावा तमाम होमगार्ड जवान मेडिकल कालेज पहुंचे।

35 लाख की दी जाएगी सहायता
सड़क हादसे का शिकार हुए होमगार्ड के परिवार वालों को 35 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। सहायक होमगार्ड कमांडेंट महेश प्रसाद ने बताया कि दिवंगत होमगार्ड के परिजनों को होमगार्ड महकमें से 5 लाख और बैंक की तरफ से 30 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। इसके लिए जल्द ही सारी प्रक्रिया पूरी करा दी जाएगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.